Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा की अमेरिका से आईं इन तस्वीरों को घूरना मना है 

November 06, 2017 12:00 PM

मुंबई,5 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । प्रियंका चोपड़ा ख़ुशमिज़ाज किस्म की इंसान हैं। जमकर काम करती हैं और उससे भी ज़्यादा एंजॉय। और जो भी करती हैं दुनिया से छिपाती नहीं हैं। अपनी  ख़ुशी के हर पल को सोशल मीडिया के जरिये चाहने वालों तक पहुंचा ही देती हैं।प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं, अपने टीवी शो क्वांटिको और दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में। लेकिन जैसे ही उन्हें काम से फ़ुर्सत मिलती है, वो मौज-मस्ती के मूड में आज जाती हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजेलिस से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वो स्वीमिंग पूल में रिलेक्स हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका की कुछ दोस्त भी हैं और साथ में उनकी क्वांटिको की को-स्टार यास्मिन अल मासरी भी हैं। अपने नए ब्रांडेड फोन का ज़िक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि धूप में चमकते लॉस एंजेलिस में शांति के साथ मैं। प्रियंका का ऐसा अंदाज़ कई बार देखा गया है। जब वो मियामी में छुट्टियां मनाने गई थीं तो वहां भी समंदर में खूब एंजॉय किया था। उन्होंने अपनी पुल साइड ट्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया है। वैसे प्रियंका रिलैक्स्ड हैं ये जान कर उनके चाहने वालों को सुकून जरूर मिलेगा क्योंकि पिछले दिनों ऐसी ख़बर आई थी कि उनके प्रोडक्शन की मराठी फिल्म वेंटिलेटर को ऑस्कर के लिए नहीं चुने जाने पर वो मायूस हो गई थीं।

हाल ही में फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम आठवां है। प्रियंका चोपड़ा की कुल कमाई 65 करोड़ रूपये आंकी गई।

 
Have something to say? Post your comment
More Entertainment News